देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर पहुंचे पंकज त्रिपाठी
फिल्म ओएमजी 2 की कहानी एक आम आदमी कांति शरण मुदगल यानी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। कांति भगवान शिव में पूरा विश्वास रखता है। उसके बेटे के साथ एक हादसा होता है जिसकी वजह से कांति देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर जाता है। अपने बेटे के लिए कांति देश की शिक्षा प्रणाली से भिड़ जाता है। इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत के रूप में उसका साथ देते हैं।
फैंस को खूब पसंद आ रहा है ट्रेलर
अक्षय कुमार हर मोड़ पर कांति का हौसला बढ़ाते हैं। कोर्ट के अंदर यामी गौतम से कांति की लड़ाई होती है। इस फिल्म में समाज से जुड़े कुछ मुद्दों को उजागर किया गया है। कांति के किरदार ने पंकज त्रिपाठी खूब जम रहे हैं, वहीं शिव दूत बने अक्षय कुमार भी पर प्रभावित करते हैं। वहीं, वकील बनी यामी गौतम ने भी इम्प्रेस किया है। कुल मिलाकर फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी - ओह माय गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय और परेश रावल थे। 11 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज होते ही यह पचड़ों में फंस गई थी। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को ही रिलीज होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' से टकराएगी। 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल भी अहम भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: 14वें भारतीय फिल्म फेस्टिवल में होगा रानी मुखर्जी का जलवा, मास्टर क्लास का करेंगी आयोजन