फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: 14वें भारतीय फिल्म फेस्टिवल में होगा रानी मुखर्जी का जलवा, मास्टर क्लास का करेंगी आयोजन

Thu, 03 Aug 2023 11:31 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के 14वें संस्करण के लिए नामांकन की घोषणा बीते महीने हुई थी। ये भारत के बाहर होने वाला सबसे बड़ा भारतीय फिल्म महोत्सव है। इस साल के समारोह की यूएसपी के रूप में जूरी में 82 साल के ऑस्कर विजेता ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्देशक ब्रूस बेरेसफोर्ड को शामिल किया गया है। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का भी नाम सामने आया है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में एक मास्टरक्लास की मेजबानी करेंगी। ये फेस्टिवल 10 अगस्त को मेलबर्न के प्रतिष्ठित आप्रवासन संग्रहालय में होने वाला है।

रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
महोत्सव का हिस्सा बनने की खुशी को साझा करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, 'मेलबर्न के 14वें भारतीय फिल्म महोत्सव में आमंत्रित होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं । एक अभिनेता के रूप में, मैं ऑस्ट्रेलिया में लोगों से अविश्वसनीय प्यार पाने के लिए काफी भाग्यशाली रही हूं और मैं एक मास्टर क्लास के माध्यम से भारतीय सिनेमा में अपनी यात्रा को साझा करने के लिए उत्सुक हूं, जिसे आयोजित करने के लिए मुझे आमंत्रित किया गया है'।
विज्ञापन

 तो वहीं, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन 11 अगस्त से 20 अगस्त, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा।

 यह भी पढ़ें: जब फिल्म के सेट पर शाहरुख खान से परेशान हुए सतीश शाह, आठ बार शूट करना पड़ा थूकने वाला सीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें