फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी के संग रात में होटल में रुके ओमपुरी

Tue, 01 Apr 2014 01:53 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमपुरी एक बार फिर अपने व्यक्तिगत जीवन की वजह से चर्चाओं में हैं। इस बार मामला उनकी पूर्व पत्नी से जुड़ा है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ओमपुरी अपनी पत्नी नंदिता पुरी के साथ घरेलू हिंसा के कथित आरोपों के चलते विवादों में आए थे। उनकी पत्नी ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अब मामला उनकी पूर्व पत्नी के साथ जुड़ा है। ऐसी खबरें हैं कि ओमपुरी ने लाहौर के होटल में एक रात अपनी पूर्व पत्नी सीमा कपूर के साथ बिताया है।

वह पाकिस्तान स्थित लाहौर में अपने एक नाटक के मंचन के सिलसिले में यहां गए थे। खबरें हैं कि वहां उनकी पूर्व पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।

नाटक मंचन के बाद ओमपुरी और सीमा कपूर ने होटल के एक ही कमरे में रात बितायी। यह दोनों सुबह एक साथ निकले।

इस बारे में अभी ओमपुरी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वर्तमान पत्नी के संग रिश्तों में खटास आने के बाद ओमपुरी का नाम लगातार उनकी पूर्व पत्नी के साथ जुड़ रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें