फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर एकाउंट खोलते ही सुपरहिट हो गई दीपिका

Fri, 22 Feb 2013 11:22 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ता भी नहीं हुआ है दीपिका पादुकोण को फेसबुक एकाउंट खोले, लेकिन उनके चाहनेवालों की संख्या 15 लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


काफी समय से उनके प्रशंसक मांग कर रहे थे कि उनकी ऑफिशियल फेसबुक होनी चाहिए। परंतु दीपिका को समय ही नहीं मिल रहा था कि वे फेसबुक पर आएं। लेकिन चाहनेवालों को कब तक चकमा दिया जा सकता है?

आखिरकार दीपिका को प्रशंसकों की बात माननी पड़ी और अब उन्हें सीधे अपने चाहनेवालों से मुखातिब होकर बहुत मजा आ रहा है। हालांकि वे हफ्ते में एक या दो ही मैसेज पोस्ट कर रही हैं, लेकिन उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब इधर दीपिका ने ठान लिया है कि वे अपनी आगामी फिल्मों ये जवानी है दीवानी, राम लीला और चैन्नई एक्सप्रेस का प्रमोशन फेसबुक के जरिए भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल दीपिका, उन्हें पता ही नहीं था कि फेसबुक अपनी बात रखने का इतना प्रभावी माध्यम है। हालांकि दीपिका की दिक्कत यह है कि उन्हें फेसबुक पर दोस्ती के बहुत ऑफर आ रहे हैं, लेकिन वे हर किसी को तो फ्रेंड नहीं बना सकतीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें