18 जून की है घटना
यह घटना 18 जून की बताई जा रही है। अभिनेत्री के पिता ने कहा कि शनिवार को उन्होंने अपनी बेटी रश्मि को कई फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में रश्मि के बॉयफ्रेंड संतोष ने उन्हें निधन की जानकारी दी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो मकान मालिक से उन्हें पता चला कि रश्मि और संतोष उस घर में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने संतोष पर शक जताया है।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे अभिनेत्री के लिव-इन रिलेशनशिप से जोड़ कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को अभिनेत्री के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभिनेत्री ने सुसाइड नोट में किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।