बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जिसके बाद उन्हें बैठने और खड़े होने में मुश्किल हो रही है। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर कर अपडेट शेयर किया है। जानिए फोटो में क्या है खास।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपडेट
नुसरत भरूचा ने शनिवार शाम अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में खास मेडिकल चेयर नजर आ रही है, जिसे शरीर को सहारा देने और बैठने की स्थिति को आरामदायक बनाने के लिए किया जा सकता है।
फोटो के साथ नुसरत ने एक प्रेरणादायक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा से डूबते सूरज को देखने के पीछे भागती रही हूं, लेकिन अब मेरा नजरिया बदल गया है। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।'
नुसरत ने शेयर किया ये फोटो-
नुसरत भरूचा
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हादसे का शिकार हुईं नुसरत
बता दें कि नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में नुसरत का इलाज चल रहा है।
नुसरत भरूचा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।
- यह पहली बार होगा, जब दोनों स्टार एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा होंगे।
- फिलहाल, फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, उनका रोल एक पारंपरिक फीमेल को-लीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी में उसकी अहम भूमिका होगी।
ये भी पढ़ें- मुंबई प्रोटेस्ट: हिरासत में लिए गए इमरान खान, इस वजह से हुई एक्टर पर कार्रवाई; वीडियो हुआ वायरल; जानें मामला