फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत जामवाल: क्या AI बदल देगा एक्शन और स्टंट का खेल? अभिनेता का हॉलीवुड फिल्म से पहले बड़ा बयान; कही ये बात

Sat, 10 Oct 2026 06:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidyut Jammwal: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल आने वाले समय में हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले एक्टर ने अमर उजाला से खास बातचीत में एआई और एक्शन इंडस्ट्री में आने वाले बदलावों पर बात की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mevidyutjammval
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विद्युत जामवाल जल्द फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में धालसिम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के जरिए वह हॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। जानिए आने वाले समय में बदलावों पर एक्टर ने क्या कहा। 
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी इसलिए मैच्योर हो रही है ताकि बदलाव आए 
एआई से एक्शन और स्टंट इंडस्ट्री में आने वाले बदलाव पर विद्युत ने कहा, 'एआई से बहुत बदलाव आएगा। टेक्नोलॉजी इसलिए मैच्योर हो रही है ताकि बदलाव आए। फोन अपग्रेड हुआ, आईफोन 3 से 18 पर आए, आज हम बहुत आगे जा रहे हैं। बदलाव तो आए हैं और अच्छे के लिए ही आए हैं। अगर एआई आ रहा है तो बहुत अच्छे के लिए आ रहा होगा। इसका इस्तेमाल तो हमारी इंडस्ट्री में हो ही रहा है।'
Trending Videos

विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
एआई का फायदा लेने के लिए टैलेंटेड होना भी जरूरी 
स्टंट परफॉर्मर्स और एक्शन डायरेक्टर्स को इससे होने वाले फायदे पर विद्युत ने कहा, 'इससे उन्हें चोटें कम लगेंगी। क्योंकि टेक्नोलॉजी से आपको पता लग जाएगा कि कहां रिस्क ज्यादा है और कहां कम है। टेक्नोलॉजी से फायदा ही होगा। हां लेकिन तकनीक का फायदा लेने के लिए हुनर भी जरूरी है। अगर आप टैलेंटेड हैं तो टेक्नोलॉजी की मदद कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी की मदद लेना और उसकी मदद करने के लिए आपको टैलेंटेड होना चाहिए।'
विज्ञापन

विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@mevidyutjammwal
इस फिल्म में नजर आएंगे विद्युत 
  • बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना एक्शन दिखा चुके अभिनेता विद्युत जामवाल 'स्ट्रीट फाइटर' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
  • जामवाल ने कलारीपयट्टू में जबरदस्त ट्रेनिंग ली है।
  • वह अपकमिंग एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में वीडियो गेम कैरेक्टर 'धलसिम' का रोल निभा रहे हैं।
  • किताओ सकुराई के निर्देशन में बनी ये एक लाइव-एक्शन फिल्म होगी।
  • यह फिल्म भारत और इंटरनेशनल लेवल पर 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- मुंबई प्रोटेस्ट: हिरासत में लिए गए इमरान खान, इस वजह से हुई एक्टर पर कार्रवाई; वीडियो हुआ वायरल; जानें मामला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें