फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सीक्वल फिल्म

Mon, 19 Aug 2013 10:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सीक्वल फिल्म भी आपको देखने को मिल सकती है। इस नई फिल्म में वही पुरानी स्टारकास्ट दोहरायी जा सकती है।
विज्ञापन


शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की जुगलबंदी वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह फिल्म 175 करोड़ रूपए कमा चुकी है।

इस फिल्म को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी अब चेन्नई एक्सप्रेस का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक बार फिर दीपिका के होने की बात कही जा रही हैं।
विज्ञापन


वैसे फिलहाल रोहित और शाहरुख दोनों ही अपनी दूसरी फिल्मों के लिए व्यस्थ हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसी साल इस फिल्म के सीक्वल बनाने का काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें