राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म पी.के. के पोस्ट प्रोडक्शन में तो जुट गए हैं, लेकिन अभी तक इस फिल्म के कुछ सीन शूट होना बाकी है, जिसमें एक गाना भी शामिल है, जिसे देशभर में फिल्माया जाना है। ख़ास बात ये है कि यह दृश्य सिर्फ आमिर पर ही फिल्माए जाने हैं।
प्रोडक्शन हाउस के करीबी एक सूत्र का कहना है, "फिल्म की शूटिंग तभी शुरू हो सकती है, जब आमिर खान अपना कुछ वजन घटा लेंगे, और शरीर के कुछ हिस्सों को फिल्म की मांग के अनुसार शेप में लेकर आ जाएंगे। ऐसा लगता है कि ऐसा अगस्त या सितंबर तक ही हो पाएगा।"