फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारा सिंह की जिंदगी पर भी बनेगी फिल्म

Mon, 22 Jul 2013 05:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के बाद अब रुस्तम ए हिंद दारा सिंह की जीवनी पर भी फिल्म बनने जा रही है। हां, यह जरूर है कि भारतीय कुश्ती के शहंशाह दारा सिंह के जीवन को हिंदी की जगह पंजाबी में परदे पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि इसके निर्माताओं का कहना है कि बाद में इसका बॉलीवुड संस्करण भी तैयार होगा। दारा सिंह का किरदार कुश्ती के युवा सितारे संग्राम सिंह को सौंपा जा रहा है।

संग्राम सिंह ने इसकी तैयारी भी करनी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इस बीच उन्होंने अपना दस किलो वजन बढ़ाया है।

कुश्ती की दुनिया से फिल्मों में आए दारा सिंह ने अभिनय कैरियर की शुरूआत बतौर हीरो की थी। बाद में उन्होंने कई बड़े बैनर्स की फिल्मों में शानदार चरित्र भूमिकाएं भी अभिनीत कीं।
विज्ञापन


हालांकि दारा सिंह को रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक रामायण से जितनी लोकप्रियता मिली, वह उनकी बड़े परदे की अदाकारी पर भारी पड़ी थी। उन्होंने हनुमान की भूमिका को जिस जीवंत तरीके से परदे पर उतारा, वह एक इतिहास है।
विज्ञापन


संग्राम सिंह का कहना है कि उन्हें जब इस फिल्म का ऑफर मिला, तो उनकी खुशी का पारावार नहीं था।

उल्लेखनीय है कि एक और खेल पर्सनालिटी मैरी कॉम की जिंदगी पर भी एक फिल्म बन रही है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा लीड भूमिका में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें