खतरनाक और रोमांचक स्टंट्स से भरा टेलीविजन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से लेकर रोहित शेट्टी और अर्जुन कपूर तक होस्ट कर चुके हैं लेकिन इस बार शो को अजय देवगन होस्ट करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस सीजन को होस्ट करने के लिए अजय देवगन को मोटी राशि ऑफर की गई है, अजय देवगन ने भी इस शो को होस्ट करने के लिए मंजूरी दे दी है।
इसे भी पढ़ें- सोनू निगम बोले- मैं अजान नहीं लाउडस्पीकर के हूं खिलाफ... पौने घंटे बाद मुंडवा लिया सिर
हालांकि इसका कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया है। बता दें ये शो का आठवां सीजन है। रोहित शेट्टी ने इस शो के दो सीजन को होस्ट किया उन्हे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसे लेकर अजय देवगन ने एक ट्वीट भी किया है।
Shooting nonstop since past 5 months 😓 Getting a much needed break, waiting for Rohit to leave for Khatron Ke Khiladi!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 19, 2017
इसके बाद अर्जुन कपूर ने रोहित को होस्ट के तौर पर रीप्लेस कर दिया था। अगर इस बार अजय देवगन इस शो को होस्ट करते है तो ये उनके फैंस के लिए गुड न्यूज होगी। फिलहाल अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'गोलमाल 4' की शूटिंग में बिजी हैं।
इसे भी पढ़ें- डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार