फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी फिल्म के लिए सचिन तेंदुलकर को रजनीकांत से मिला 'खास' तोहफा

Wed, 19 Apr 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
रजनीकांत, सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन
क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर की बायोग्राफी फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर लॉन्च हो गया। इस मौके पर तमिल के सुपरस्‍टार रजनी‍कांत ने भी सचिन को अपनी शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने ट्वीट किया,' प्रिय सचिन, फिल्‍म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्‍स' की सफलता के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं'
विज्ञापन

  Dear @sachin_rt , my best wishes for the success of 'Sachin ... a billion dreams'. God bless. — Rajinikanth (@superstarrajini) April 18, 2017
रजनीकांत के इस ट्वीट से सचिन तेंदुलकर गदगद हो गए और उन्होंने रजनीकांत को थैंक्यू कहते हुए लिखा, ' उम्मीद है कि आपने तमिल में इस ट्रेलर को काफी इंज्वाय किया होगा।
  Thank you Thalaiva. Hope you enjoy this in Tamil. @superstarrajini #TamilTrailer https://t.co/eeUpqIA8mW https://t.co/x75DK1LpmJ — sachin tendulkar (@sachin_rt) April 18, 2017
विज्ञापन


बता दें सचिन तेंदुलकर की फिल्‍म के इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। महज कुछ ही दिनों में इस ट्रेलर को यूट्यूब पर लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं।


गौरतलब है कि 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' को जेम्‍स इरस्किन ने डायरेक्‍ट किया है जिसमें सचिन तेंदुलकर, सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर,उनकी पत्‍नी अंजली,क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आने वाले हैं।

इस फिल्‍म में सचिन के बचपन से लेकर उनके महान क्रिकेटर बनने तक के सफर को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस फिल्‍म में सचिन की आवाज के साथ लास्ट में खुद सचिन भी अपना ही किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े- केआरके ने उड़ाया सुपरस्टार मोहनलाल का मजाक, कहा- छोटा भीम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें