फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा के हाथ लगी फरहान अख्तर की फिल्म! एकदम अलग अवतार में लोगों का मनोरंजन करेंगी 'दिलबर गर्ल'

Wed, 15 Feb 2023 11:13 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खबर है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। इस फिल्म में नोरा लीड रोल में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत की यंग एंड टैलेंटेड डांसर में शुमार नोरा फतेही पिछले काफी दिनों से काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। नोरा का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई 200 करोड़ की ठगी मामले में आने से उनकी जिंदगी में हर रोज नए तूफान आ रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद नोरा म्यूजिक वीडियो में अपना टैलेंट दिखाती नजर आ रही हैं। लेकिन आज हम नोरा फतेही के फैंस के लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसे सुनकर वह सभी खुशी से झूम उठेंगे। खबरों के अनुसार, नोरा फतेही जल्द ही एक बड़े बैनर की फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम करती नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : instagram
नोरा के हाथ लगी बड़ी फिल्म
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खबर है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। इस फिल्म में नोरा लीड रोल में दिखाई देंगी  और यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मडगांव एक्सप्रेस से कुणाल केमू निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं और इसी फिल्म में नोरा फतेही मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम करेंगी।'
TMOCK: वैलेंटाइंस डे पर जेठालाल को आ गई 'दयाबेन' की याद, बोले- अब तो पांच साल हो गए...

नोरा फतेही - फोटो : instagram
कभी न देखे अवतार में दिखेंगी नोरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'यह एक मजेदार फिल्म है और इसमें नोरा का किरादर उतना ही रोचक भी है। नोरा ने इससे पहले किसी फिल्म में लीड रोल निभाते हुए काम नहीं किया है। अभिनेत्री इस फिल्म के पहले हिस्से की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। म्यूजिक वीडियो में डांस कर अपनी पहचान बनाने वाली नोरा फतेही अब मडगांव एक्सप्रेस में अपनी एक्टिंग का गुण दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'
Love Again Trailer: 'लव अगेन' में सैम ह्यूगन के साथ बनी प्रियंका की जोड़ी, निक जोनस के कैमियो ने जीता दिल
विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : instagram
आधिकारिक एलान का है इंतजार
नोरा फतेही के लीड रोल में डेब्यू करने वाली इस फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। खबरों में फिल्म की रिलीज को लेकर भी जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल रिलीज हो रही है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन कहा जा रहा है जल्द ही 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर आधिकारिक एलान किया जाने वाला है।
Box Office Report: क्या 'पठान' को टक्कर दे पाएगा 'शहजादा'? बॉक्स ऑफिस पर 'वारिसु' भी झोंक रही जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें