फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर को आई आलिया-राहा की याद, लाइव कॉन्सर्ट में लुटाया दोनों पर प्यार

Wed, 15 Feb 2023 10:23 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वैलेंटाइन डे के मौके पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कर' का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा को वैलेंटाइन डे विश किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी 'फिल्म तू झूठी मैं मक्कर' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी वजह से अभिनेता वैलेंटाइन डे के मौके पर पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ नहीं थे, लेकिन अपने इवेंट के दौरान ही उन्होंने बेहद प्यार अंदाज में दोनों को एक खास मैसेज दिया। रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो फैंस का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कर' का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा को वैलेंटाइन डे विश किया। अभिनेता ने कहा, 'आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइंस डे। सबसे पहले में अपने दो लव मेरी पत्नी आलिया और खूबसूरत बेटी राहा को वैलेंटाइन विश करना चाहता हूं। आई लव यू गर्ल्स... आई मिस यू।'

Kartik Aaryan: इंडस्ट्री में कार्तिक ने चुप्पी को बनाया औजार, बोले- रिएक्ट करने का मतलब है लोगों को मौका देना

रणबीर कपूर का प्यार का इजहार करने का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन ने कमेंट किया,'आरके जानते हैं कि कैसे दिल को जीता जाता है। आलिया इस समय कह रही होंगी कि वो दुनिया की सबसे लकी लड़की हैं।' इसी तरह के कई प्यारे कमेंट्स फैंस इस वीडियो पर कर रहे हैं।

Rakhi Sawant: आदिल को बेल नहीं मिलने देना चाहती हैं राखी सावंत, एक्ट्रेस ने किया पति के प्लान का खुलासा
विज्ञापन

बता दें कि रणबीर कपूर 'तू झूठी मैं मक्कर' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा और रणबीर पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। वहीं, इसके अलावा रणबीर 'एनिमन' में भी नजर आएंगे। 

TMKOC: शो छोड़ने वाले सितारों की बकाया फीस को लेकर असित मोदी का बयान, बोले- किसी का पैसा रखकर कहां जाऊंगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें