इस शर्त पर बिग बॉस करने को हुईं तैयार
नोरा ने बताया कि जब उन्हें शो के लिए मिलने वाली रकम के बारे में बताया गया तो उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। हालांकि, इसके पीछे एक और खास वजह थी। उन्होंने कहा, 'यह कोई बुरी चीज नहीं है। यह एक प्लेटफॉर्म है और अगर आप समझदारी से इसका इस्तेमाल करें तो यह आपको तुरंत घर-घर में पहचान दिला सकता है।'
नोरा ने बताया कि वह 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड एंट्री थीं और उन्हें पता था कि वह शो में ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेंगी। ऐसे में उन्होंने सोचा कि वह इस मौके के बदले कुछ और हासिल कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि वह उस समय 'झलक दिखला जा' में जाना चाहती थीं और यह भी उसी चैनल का शो था। इसलिए नोरा ने मेकर्स के सामने शर्त रखी कि अगर उन्हें 'झलक दिखला जा' में मौका दिया जाए तो वह 'बिग बॉस' करेंगी। नोरा के मुताबिक, उनकी यह बात मान ली गई और उन्हें 'झलक दिखला जा' में भी मौका मिला।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: करीना से आमिर तक, पहले ही दिन धड़ाम हुईं इन सितारों की फिल्में; सिर्फ ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार