सलमान खान और कैटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के रिएक्शन आए सामने
- इसके वीडियोज सामने आने के बाद फैंस के भी रिएक्शन सामने आए हैं।
- कई यूजर्स ने उनके इन बयानों को लेकर कहा कि ये तो कैटरीना के लिए था।
- वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सलमान सर के जैसा कोई नहीं है।
- कुछ यूजर्स ने लिखा कि ओजी सलमान खान वापस आ गए हैं।
- वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मैं जानता हूं सलमान ये सब कैटरीना के लिए बोल रहे हैं लेकिन मैं साबित नहीं कर सकता।'
यूजर्स ने भी निकाली भड़ास
वहीं कई यूजर्स ने सोशल मीडिया, पैपराजी और एक्टेस के गलत एंगल्स से फोटो वीडयोज लेने वाली बात पर सलमान खान का सपोर्ट किया। यूजर्स ने भी अपनी ओर से इन पेजेस पर भड़ास निकाली और सलमान के बयानों को सही बताया।
इस वजह से बढ़ी फैंस की चिंता
इन सब के बाद शो के आखिर में एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो रहीं थीं। सलमान अपने सीने पर हाथ रखकर खुद को संभालते नजर आए थे। आखिर में सलमान दर्द के कारण स्टेज पर ही लेट गए थे, जिसके बाद डॉक्टर को बुलाने की बात की गई थी।
इन वीडियोज के सामने आने के बाद फैंस काफी टेंशन में आ गए थे और पूछ रहे थे कि क्या हो गया है। इसके बाद भाईजान ने आधी रात को स्टोरीज के जरिए अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी शेयर की थी। साथ ही बताया था कि उनकी हेल्थ पूरी तरह ठीक है, वो शो के प्रोमो के चलते गलतफहमी हो गई थी और फैंस से इस बात के लिए माफी भी मांगी।
ये भी पढ़ें- सलमान खान: आधी रात भाईजान ने दी सफाई, बोले- 'मेरी सेहत बढ़िया है..'; किस बात के लिए मांगी माफी?