अगर सूत्रों की माने तो, बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर अब अपनी कार बेचना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल रहा है।
एक सूत्र कहता है, "रणबीर ने पिछले साल एक नई कार खरीदी थी, और इस से पहले वह जिस कार का प्रयोग कर रहे थे वह सिर्फ गैराज में ही खडी रहती थी। इसी लिए वह इसे बेचना चाहते थे, लेकिन उनकी मुश्किल ये थी कि उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल पा रहा था।"