फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद फिर दिखेंगे भगवान कृष्ण

Sat, 26 Jul 2014 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान कृष्ण का पर्याय बन गए नितिश भारद्वाज एक बार फिर से श्रीकृष्ण बनते दिखेंगे।
विज्ञापन


चर्चित धारावाहिक महाभारत में अभिनेता नितिश भारद्वाज ने कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका में वह इतने फिट हुए थे कि बाजारों में मिलने वाले धार्मिक कलेंडरों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा में नीतिश की तस्वीर होती थी।
विज्ञापन


इस धारावाहिक के अलावा नितिश की फिर इतनी चर्चा उनके किसी रोल को लेकर नहीं हुई थी। अब नितिश एक बार फिर चर्चाओं में हैं।

खबर है कि नितिश एक बार फिर कृष्ण बनने जा रहे हैं। इस बार वह कृष्ण की भूमिका चक्रव्यूह नाम के नाटक में निभा रहे हैं। इस नाटक का मंचन लखनऊ में हो भी चुका है।
विज्ञापन


चर्चाएं हैं कि यदि यह नाटक लोगों द्वारा पसंद किया तो संभव है कि इसे धारावाहिक के रूप में टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें