फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmal Kapoor: मां के निधन से गम में डूबे बोनी कपूर, सोशल मीडिया पर जारी किया भावुक बयान

Sat, 03 May 2025 08:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nirmal Kapoor Death: निर्माता बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में परिवार से निर्मल कपूर के निधन पर साझा बयान है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या लिखा है?
विज्ञापन
निर्मल कपूर, कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 )को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्षीय निर्मल के निधन की खबर ने बॉलीवुड को गहरे शोक में डुबो दिया। वह मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। उनके निधन के बाद कपूर परिवार ने एक भावुक बयान जारी किया है।

विज्ञापन

Raja Harishchandra: भारत की पहली फिल्म बनाने में आईं थीं ये चुनौतियां, निर्देशक की पत्नी ने बेचे थे गहने

कपूर परिवार का बयान
बोनी कपूर और उनके बच्चों, अभिनेता अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया। बयान में लिखा, "2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने प्रिय परिवार के बीच शांति से अंतिम सांस ली। उन्होंने पूर्ण और आनंदमय जीवन जीया। वह अपने चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियों और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं।"
Nirmal Kapoor: अनिल कपूर की मां का निधन, करण जौहर-रवीना समेत कई सेलेब्स पहुंचे; शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

बोनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा सिर्फ 'मां'
बयान में आगे कहा गया, "उनका उदार स्वभाव और असीम प्यार हर उस व्यक्ति को छू गया जो उनसे मिला। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। वह हमेशा याद रहेंगी हमेशा प्रिय रहेंगी।" बयान में परिवार के सभी सदस्यों बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण, थिया, वायु, आयरा और युवान के नाम शामिल थे। बोनी ने इस पोस्ट के साथ सिर्फ "मां" लिखा और एक उदास इमोजी साझा किया।
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
निर्मल के निधन की खबर फैलते ही कई बॉलीवुड सितारे बोनी कपूर के घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। रानी मुखर्जी, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, उनकी बेटी राशा थडानी और सुहाना खान बोनी के घर पहुंचीं। सोनम कपूर और उनके भाई हर्षवर्धन कपूर को भी अपने चाचा के घर के बाहर देखा गया। ये सितारे कपूर परिवार के दुख में शामिल होने और निर्मल को श्रद्धांजलि देने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें