Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म
वीरल भयानी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है कि फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक फिल्म आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन उत्तम-नितिन करेंगे और इसका निर्माण निक्की-विक्की भगनानी फिलम्स के तहत किया जाएगा। इसके पोस्टर में एक जांबाज सिपाही की वर्दी में एक लड़की खड़ी नजर आ रही है, जिसके एक हाथ में बंदूक और एक हाथ से सिंदूर है, जो वह अपनी मांग में लगाती नजर आ रही है। आस पास का माहौल मिशाइल और टैंक के धुएं से धुंधला गया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस का चेहरा भी साफ नजर नहीं आ रहा है। इसके पोस्टर पर लिखा है - भारत माता की जय, 'ऑपरेशन सिंदूर'। वीरल ने इसके कैप्शन में लिखा, 'निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर भारत की सबसे बहादुर स्ट्राइक पर आधारित फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए एक साथ आए हैं।'