‘अगर आप मेहनत करते हैं, तो मौके खुद मिलेंगे’
आगे नेपोटिज्म और स्टारकिड्स को ज्यादा काम मिलने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा ने कहा, “अगर कोई स्टारकिड वाकई अपने काम में अच्छा है, तो उसे उचित सम्मान और श्रेय मिलता है। यही बात आउटसाइडर्स पर भी लागू होती है। मुझे लगता है कि इस मामले में अब चीजें पहले से ज्यादा साफ और निष्पक्ष होने लगी हैं। सीधी बात है कि अगर आप मेहनत करते हैं, तो मौके खुद आपके पास आएंगे। इसलिए इस बात की चिंता करने के बजाय कि किसे क्या मिल रहा है, मैं चुपचाप कड़ी मेहनत करती हूं।”
यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar: ‘तुम्हारे मुंह से आंटी निकला तो फिल्म छोड़ दूंगी..’, जानिए किस एक्ट्रेस ने दी थी फरहान को धमकी
प्रतिभा की अगली फिल्म को लेकर नहीं कोई अपडेट
‘लापता लेडीज’ में तारीफें मिलने के बाद भी प्रतिभा रांटा की अब तक अगली फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बीच में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं जिनमें ये कहा गया था कि प्रतिभा रांटा के पास फिल्म है, लेकिन फिलहाल उस पर कोई जानकारी नहीं है।