फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year:न्यू ईयर पर पति संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर निक ने लिखा प्यार भरा कैप्शन

Sat, 01 Jan 2022 01:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने नए साल के मौके पर पति निक के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज दिया है। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम से इस तस्वीर को पोस्ट किया है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन
Nick Jonas, priyanka chopra - फोटो : insta/nickjonas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2021 की आखिरी रात को सभी ने पुराने साल को अलविदा कहा और नए साल का जश्न मनाया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी नए साल को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। इसी के साथ सोशल मीडिया के जरिए कई स्टार्स ने फैंस को भी नए साल की शुभकामनाएं दीं। अब प्रियंका चोपड़ा के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर भी सामने आई है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने नए साल के मौके पर पति निक के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज दिया है। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम से इस तस्वीर को पोस्ट किया है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन

रोमांटिक अंदाज में नजर आए प्रियंका और निक-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर ही अपने बॉन्ड की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। नए साल को मौके पर भी प्रियंका-निक ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक जोनस दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हैं। इस तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के गाल पर kiss करती नजर आ रहीं हैं। तस्वीर शेयर करते हुए निक ने लिखा, "माई फॉरएवर न्यू ईयर Kiss"।
 
विज्ञापन

क्रिसमस पर भी शेयर की थी फोटो-
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जहां प्रियंका निक को लेकर अपना प्यार जाहिर करती रहती हैं तो वहीं निक भी प्रियंका के साथ अपना लव बॉन्ड शेयर करते रहते हैं। इससे पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन पर भी निक ने प्रियंका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में प्रियंका और निक क्रिसमस ट्री के पास पोज देते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में निक प्रियंका के गाल पर kiss करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें