निक का पोस्ट
आज प्रियंका और निक की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसमें प्रियंका समुद्र किनारे लेटी हुई हैं, पीठ कैमरे की तरफ है। निक ने लिखा, 'मेरी ड्रीम गर्ल से शादी को 7 साल हो गए।'
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका इन दिनों निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह एक महाकाव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इसमें प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित बजट के साथ अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक होगी, जो 512 ईस्वी और 2027 में एक रहस्यमय मिशन के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' का किरदार निभाएंगे, जो कई युगों में यात्रा करते हैं। इसमें पौराणिक और भविष्य की घटनाओं को एक साथ दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: तीन साल की उम्र में शाहिद कपूर पर टूटा था दुखों का पहाड़, करीबी शख्स ने नहीं की कभी मदद..