प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी मालती के साथ एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मालती स्पीडबोट के स्टीयरिंग को अपने नन्हें हाथों से घूमाती नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ प्रियंका और उनकी सास डेनिस मिलर-जोनस भी नजर आ रही हैं। मालती डेनिम आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही हैं और उनकी यह तस्वीर प्रशंसकों का पसंद आ रही है।
फैंस के कमेंट्स
प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी चोपड़ा जोनस की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं। उनकी आज की इंस्टाग्राम स्टोरी की इस बेहद खास तस्वीर पर भी फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका की यह तस्वीर मियामी में उनके देवर जो जोनस और उनकी पूर्व पत्नी सोफी टर्नर की बेटी विला के जन्मदिन समारोह की है। फैन पेज ने कुछ और तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ बालकनी में आराम करती और मालती के साथ खेलती दिख रही हैं।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस एक्शन-कॉमेडी फिल्म "हेड्स ऑफ स्टेट" में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आई थीं, जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन साथ नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Saiyaara: राजेश कुमार ने सैयारा की स्टार कास्ट को लेकर किया खुलासा, बोले- अहान पांडे अनीत पड्डा नकचढ़े स्टार..