फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nia Sharma: किसिंग सीन देने के बाद खुद को चिंपैंजी समझने लगती हैं निया शर्मा, बताया- हो जाता है ऐसा हाल

Tue, 29 Aug 2023 04:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निया शर्मा की गिनती टीवी की हाईएस्ट पेड और पॉपुलर एक्ट्रेस में होती है। इतना ही नहीं बल्कि निया स्क्रीन पर इंटिमेट सीन देने से भी नहीं कतराती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में वेबसीरीज में किसिंग सीन्स को लेकर बात की।
विज्ञापन
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निया शर्मा की गिनती टीवी की सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाली और पॉपुलर एक्ट्रेस में होती है। निया शर्मा अपनी बेबाकी के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि निया स्क्रीन पर इंटिमेट सीन देने से भी नहीं कतराती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में वेबसीरीज में किसिंग सीन्स को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि किस सीन के बाद वे बंदर की तरह दिखती हैं।

विज्ञापन


मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान निया से पूछा गया था कि क्या उन्हें ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन करते समय कभी असहज महसूस हुआ। इस पर निया जवाब देते हुए कहती है कि,  'ऐसे सीन्स की शूटिंग हमेशा एक्टर्स के लिए मकैनिकल होती है क्योंकि एक्टर्स को वास्तव में इसे महसूस करने के बजाय इस पर फोकस करना होता है कि वे सीन के दौरान कैसे सामने आते हैं'।

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए 32 साल की एक्ट्रेस ने कहा, “ज्यादातर बार जब मैंने किसी वेब सीरीज में या किसी और में किसी को स्मूच किया होता है, तो मेरी पूरी लिपस्टिक चेहरे पर फैल जाती है. मैं सीन के बाद एक बंदर की तरह, एक चिंपैंजी की तरह दिख रही होती हूं. उन्होंने आगे कहा कि एक्टर्स इस बात को लेकर इतने सचेत रहते हैं कि वे स्क्रीन पर कैसे दिख रहे हैं और अगर किस "वल्गर या चीप" लगता है, तो उनके पास अनकंफर्टेबल फील करने का भी समय नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिनेमा की दुनिया में कहां से आया 'रमैया वस्तावैया', 68 साल पुराना कैसे है 'जवान' का नया गाना?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें