टीवी इंडस्ट्री की ‘नागिन’’ यानी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। निया शर्मा का फैशन सेंस काफी हटके है और इसी वजह से वह अपने लुक से बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उनकी हॉटनेस पर फैंस फिदा हैं। इतना ही नहीं, निया की तस्वीरें और वीडियोज तो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। लेकिन अब निया शर्मा का नया गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह अपने सिजलिंग अवतार से बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को टक्कर दे रही हैं। निया को इस गाने में देखकर फैंस ने मुन्नी और शीला तक को भूला दिया है।