फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HoneyMoon: प्रियंका चोपड़ा का ये हीरो अब बना निर्माता, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के बाद टी सीरीज ने शुरू की पंजाबी फिल्म

Tue, 11 Jan 2022 05:33 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
हरमन बावेजा, जैस्मीन भसीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हो जाने के बाद इसकी निर्माता कंपनी टी सीरीज में हलचल मची हुई है। कंपनी के नीति नियंताओं को भी अब क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में पैसा लगाना सुरक्षित नजर आ रहा है। इसी के चलते टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने अभिनेता से निर्माता बने हरमन बावेजा की अगली पंजाबी फिल्म में पैसे लगाने के लिए हां कर दी है। गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मीन भसीन के साथ बन रही इस फिल्म की शूटिंग मंगलवार से पंजाब में शुरू हो गई है।

विज्ञापन

हनीमून फिल्म की शूटिंग शुरु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हरमन बावेजा ने मंगलवार को जिस पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू की, उसका नाम है फिल्म 'हनीमून'। इसके निर्माताओं में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, हरमन बावेजा और विकी बहरी शामिल हैं। अमरप्रीत छाबड़ा इसका प्रोडक्शन संभालेंगे। इस पंजाबी रॉम कॉम फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन अहम भूमिका में हैं। फिल्म के लीड एक्टर्स के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर हरमन बावेजा ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं। हरमन के मुताबिक उन्होंने मंगलवार से फिल्म की शूटिंग पंजाब में शुरू कर दी है।

हरमन बावेजा चर्चित फिल्म निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हैं और उन्होंने साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हरमन ने उसके बाद तीन और फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर का रुख बदला। पहले वह एनीमेशन फिल्म ‘चार साहबजादे’ लिखी और अब वह पंजाबी फिल्म के निर्माता बन गए हैं।
विज्ञापन

जैस्मीन भसीन, हरमन बावेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म फिल्म 'हनीमून' एक नए जोड़े दीप और सुख की कहानी है जिनकी नई नई शादी हुई है, जो अपने हनीमून पर जाना चाहते हैं, परंतु दीप की भोलीभाली और एक्सटेंडेड फैमिली को हनीमून के बारे में कुछ भी नहीं पता होता है। वे कभी भी अपने गांव से बाहर नहीं निकले हैं। इस प्रकार 16 लोग एक साथ हनीमून पर जाते हैं। और यहीं से एक हंसी से भरपूर यात्रा शुरू होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें