फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शुभ मंगल सावधान' का नया पोस्टर रिलीज, मस्त भूमि के साथ क्यों बोर हो रहे आयुष्मान!

Wed, 16 Aug 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
'शुभ मंगल सावधान'
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' के जबरदस्त प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। कुछ ही देर पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में आयुष्मान और भूमि अपनी अपनी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


भूमि जहां मस्ती कर रही हैं वहीं आयुष्मान उनके बराबर में बैठे बोर हो रहे हैं। इससे पहले फिल्म के कुछ पोस्टर्स और ट्रेलर रिलीज किए गए हैं जिन्हे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करेगी।  

पढ़ें- 'Shubh Mangal Saavdhan' Trailer: 'आखिर सबको पता चल ही गई सुगंधा-मुदित की स्टोरी'

आयुष्मान खुराना और भूमि पडनेकर की जोड़ी को दर्शकों ने 'दम लगा के हईशा' फिल्म में काफी पसंद किया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर आनंद एल राय की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' से अपने फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

  100 watt bulb se bhi zyada electric hai सुगंधा ki smile. 💡😊#ShubhMangalSaavdhan's 2nd poster! 😍💕@psbhumi @aanandlrai @krishikalulla pic.twitter.com/jxj4h3NBhW — Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) August 16, 2017


आयुष्मान और भूमि की 'शुभ मंगल सावधान' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित तमिल कॉमेडी फिल्म 'कल्याना समयल साधम' का हिंदी रीमेक है जिसे आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 1 सितंबर को रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें