फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए नेटिजन ने विवेक अग्निहोत्री को कहा शुक्रिया, क्या बोले निर्देशक?

Wed, 19 Mar 2025 12:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री ने साल 2022 में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। एक सोशल मीडिया यूजर ने ऐसी फिल्म बनाने के लिए निर्देशक को शुक्रिया अदा किया है।
 
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई के बीच इस फिल्म पर जमकर विवाद भी हो रहे हैं। 'छावा' की रिलीज के बाद कथित तौर पर औरंगजेब की कब्र हटाए जाने की मांग होने लगी हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। इस सबके बीच फिल्म 'छावा' का जिक्र करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने विवेक अग्निहोत्री को शुक्रिया कहा है। 

विज्ञापन

कहा- 'हम तथ्यों से अनजान रहते'
एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर जे नाम के एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया है। इसमें विवेक अग्निहोत्री को टैग करते हुए लिखा है, 'आपको 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी मूवी बनाने के लिए शुक्रिया, नहीं तो हम सामान्य भारतीय तथ्यों से अनजान रहते'। यूजर ने हैशटैग के साथ कश्मीरी पंडित, हिंदू लिखा है। साथ ही विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का नाम भी हैशटैग के साथ लिखा है।

यह खबर भी पढें:
Star Kids Debut: बॉलीवुड में इन स्टारकिड्स की एंट्री रही फ्लॉप, पहली फिल्म में ही हो गए ट्रोल

यूजर ने कहा- 'हम आपके साथ हैं'
विवेक अग्निहोत्री ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य यूजर का भी पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, '...और इस पूरे मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि बहुत से हिंदू आपको गाली दे रहे हैं और आपको 'कश्मीर फाइल्स' का प्रचारक कह रहे हैं। उनमें से बहुत से ईर्ष्यालु हैं कि आपने 'कश्मीर फाइल्स' बनाई, जबकि वे नहीं बना सके। आप मजबूत रहिए  हम सब हमेशा आपके साथ हैं'। इस पोस्ट को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है, 'ओम नम: शिवाय'।


यह खबर भी पढें:
Sikandar: न शुक्रवार न शनिवार, जानें किस दिन रिलीज होगी सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर'

'छावा' के लिए कही ये बात
'छावा' को लेकर हो रहे विरोध के बीच विवेक अग्निहोत्री एक के बाद एक पोस्ट फिल्म के समर्थन में कर रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, अर्बन नक्सल इको सिस्टम हमारी फिल्मों के खिलाफ एक सांस्कृतिक जिहाद छेड़ रहा है। 'दकश्मीर फाइल्स' और 'छावा' पर हमला किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने राष्ट्र को जगाने की हिम्मत की है'।

विज्ञापन

'फिजा', 'हैदर' और 'शिकारा' जैसी फिल्मों पर कसा तंज
विवेक अग्निहोत्री के 'छावा' के सपोर्ट में आने पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'अगली बार जब 'छावा' जैसी कोई फिल्म बने, और यह बनेगी तो याद रखें कि निर्माता इसके परिणामों से पूरी तरह अवगत होंगे, लेकिन मुनाफे के लिए हजारों लोगों की जान खतरे में डालने से पीछे नहीं हटेंगे, जबकि वे डिजाइनर कपड़े पहनेंगे और छतों पर चढ़कर अति-राष्ट्रवादी नारे लगाएंगे'। इस पर निर्देशक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'अगली बार जब रोजा, मिशन कश्मीर, फिजा, हैदर, शिकारा जैसी आतंकवाद समर्थक फिल्में बनेंगी तो कृपया जान लें कि ये लोग उनका समर्थन करेंगे, क्योंकि फैब इंडिया कुर्ता पहनने वाले 'अर्बन नक्सलियों को ऐसा करने का अधिकार है'।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें