फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Show The 50: रजत दलाल पर क्यों भड़कीं नेहल चुडासमा? ‘द 50’ शो में जमकर हुई बहसबाजी; यहां देखें वीडियो

Sun, 08 Feb 2026 01:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Reality Show The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ हाल ही में शुरू हुआ है। इस शो में दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। अब रियलिटी शो के नए प्रोमो में नेहल चुडासमा और रजत दलाल के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। जानिए, दोनों के बीच क्यों हुई नोक-झोंक?

विज्ञापन
नेहल चुडासमा और रजत दलाल के बीच हुआ झगड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो ‘द 50’ में अलग-अलग फील्ड से जुड़े 50 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। ‘बिग बॉस’ की ही तरह इसमें भी कंटेस्टेंट्स के बीच नोक-झोंक और लड़ाई देखने को मिल रही है। हालिया रिलीज हुए नए प्रोमो में नेहल चुडासमा और रजत दलाल के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। किस वजह से दोनों के बीच बहसबाजी हुई? जानिए। 

क्यों रजत पर भड़कीं नेहल?

विज्ञापन

जियो हॉटस्टार ने शो ‘द 50’ से जुड़ा एक और प्रोमो रिलीज किया है। इसमें नेहल और रजत के बीच जबरदस्त कहासुनी देखने को मिल रही है। इसकी शुरुआत तो सभी कंटेस्टेंट के बीच हंसी-मजाक से होती है। लेकिन आगे नेहल और रजत के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलती है। 



ये खबर भी पढ़ें: ‘कब तक रोक लोगे…’ डांसर सपना चौधरी ने इस कंटेस्टेंट को दी पीटने की धमकी; शो ‘द 50’ में जमकर हुआ हंगामा 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहल चुडासमा और रजत दलाल के बीच हुआ झगड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नेहल बोलीं- मैं काफी हर्ट हुई
वीडियो में रजत दबंगई करते और नेहल पर हावी होते दिख रहे हैं। रजत के इस बर्ताव पर नेहल ने कहा, ‘रजत का बर्ताव बहुत पर्सनल था, एक महिला के तौर पर मैं इससे काफी हर्ट हुई।’ वीडियो के आखिर में दोनों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिलती है। प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त एंटरटेनमेंट दर्शकों को देखने को मिलने वाला है।

क्या है शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट?
यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हैं। शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसे कई लोग शामिल हैं। ‘द 50’ में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, सपना चौधरी, दिव्या अग्रवाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें