राघव जुयाल, विक्रांत मैसी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये खबर भी पढ़ें: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ में विजय सेतुपति हुए शामिल, जानें निभाएंगे कौन सा किरदार?
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर क्या बोले विक्रांत?
अपने इंस्टाग्राम पेज पर विक्रांत मैसी ने एक स्टोरी पोस्ट, जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं इन खबरों पर विराम लगाता हूं। मैं कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं था।’ उन्होंने आगे फिल्म को लेकर लिखा, ‘बहरहाल, रामायण फिल्म की पूरी कास्ट को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं जरूर टिकट खरीदकर ये मूवी देखने जाऊंगा।’
कब रिलीज होगी फिल्म ‘रामायण’?
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साउथ एक्टर यश, सनी देओल, रवि दुबे और साई पल्लवी जैसे एक्टर्स भी नजर आंएगे। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हंस जिमर बना रहे हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस दिवाली (2026) में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज होगा।