फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पांच सौ के नोट बांट रही थीं नेहा कक्कड़, हुआ कुछ ऐसा कि बुरी तरह घबरा गईं

Sat, 11 Dec 2021 11:29 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
neha kakkar - फोटो : instagram
विज्ञापन

अपनी गायकी के दम पर तो नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई ही है, इसके साथ ही वे अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल लूट लेती हैं। इंडस्ट्री में नेहा को सेल्फी क्वीन कहा जाता है। नेहा उन लोगों में से हैं, जिन्होंने बहुत संघर्ष के बाद अपना मुकाम हासिल किया है। नेहा ने अपनी जिंदगी में बहुत बुरे समय का भी सामना किया है। शायद यही वजह है कि वे किसी का भी दुख-दर्द देखकर भावुक हो उठती हैं। नेहा लोगों की मदद करने में भी आगे रहती हैं, लेकिन इस बार नेहा की दरियादिली उन पर भारी पड़ गई। लोगों के रिएक्शन से नेहा बुरी तरह घबरा गईं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar
इस समय सोशल मीडिया पर नेहा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे बच्चों को पांच सौ के नोट बांटती नजर आ रही हैं। उनकी कार को बहुत सारे बच्चे घेरे हुए हैं और चिल्ला रहे हैं। जैसे ही नेहा पैसे बांटना शुरू करती हैं बच्चे तेजी से एक साथ चिल्लाने लगते हैं। उनके इस तरह के रिएक्शन से नेहा बुरी तरह घबरा जाती हैं और अपना मुंह घुमा लेती हैं। इस वीडियो में नेहा बुरी तरह से परेशान होती नजर आ रहीं हैं। वे इतनी बुरी तरह घबरा गई कि देखने से लग रहा है कि वो रो देंगी। इस वीडियो को लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। देखें वीडियो।
विज्ञापन


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर voompla नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। ये वीडियो तब का बताया जा रहा है जब नेहा कक्कड़ किसी रेस्तरां से लौट रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें