फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं किम शर्मा, इंटरनेट पर सामने आईं तस्वीरें

Sat, 11 Dec 2021 02:36 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा हाल ही में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भी नजर आए।
विज्ञापन
किम शर्मा, लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा हाल ही में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भी नजर आए। एक्ट्रेस ने मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में किम शर्मा सफेद रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। सूट के साथ वह भूरे रंग की शॉल भी कैरी किए हुई थी। वहीं, लिएंडर पेस पीले रंग का कुर्ता, भूरे रंग की जैकेट और सफेद सलवार पहने दिखाई दिए।

विज्ञापन

 
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ ही किम शर्मा ने एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया। फोटोज में कैप्शन में किम ने लिखा "मैंने अभी तक कहीं और ऐसा महसूस नहीं किया है। स्वर्ण मंदिर में वापस जाकर धन्य हूं, वाहे गुरु।" 
 

लिएंडर पेस, किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस किम शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी इस कपल की तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। वह दोनों की तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। किम ने इसी साल सितंबर में पेस के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

किम शर्मा - फोटो : Social Media
किम शर्मा ने साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें से अपने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह नहले पे दहला, टॉम, डिक एंड हैरी, कहता है दिल बार बार और पद्मश्री लालू प्रसाद यादव जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। उन्हें साल 2006 सुष्मिता सेन की जिंदगी रॉक्स में देखा गया था। किम शर्मा ने एसएस राजामौली की मगधीरा में भी विशेष भूमिका निभाई थी, जिसमें राम चरण ने मुख्य किरदार में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें