एक्ट्रेस नेहा धूपिया हाल ही में वेब सीरीज 'सिंगल पापा 'में नजर आई थीं। जहां एक तरफ नेहा फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं। वहीं वो अक्सर अपने फैमिली टाइम से जुड़े पोस्ट भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा करती हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने अपने पति अंगद बेदी के लिए एक प्यार भरी पोस्ट शेयर की।
नेहा धूपिया ने किया पति अंगद को विश
एक्ट्रेस नेहा धूपिया मजाकिया अंदाज में अपने पति को विश करते हुए कहा " हैप्पी बर्थ डे माय लव , तुम्हारा साल अच्छा जाए, और वो सारे पल जो तुम्हारे लिए बेहद खास हैं। जिसमें हमारे बच्चों के साथ रात दिन समय बिताना, परिवार, दोस्त, एक्शन ड्रामा, फिल्म सेट्स, स्पोर्ट, घूमना, हाई प्रोटीन डाइट, बिना फैट वाली मिल्क, देर रात बातें करना, धूप सेंकना, कास्टिंग डायरेक्टर्स के फोन, बहुत सारा ट्रेवल और मेरे साथ फैस टाइम कॉल। साथ ही नेहा ने एक विडियो भी शेयर किया, जिसमें वो और अंगद काफी नजदीक नजर आ रहे हैं।