फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म में विलेन बनना चाहते हैं विशाल जेठवा, रानी मुखर्जी के साथ काम करने की जताई इच्छा

Sat, 07 Feb 2026 05:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Jethwa: एक्टर विशाल जेठवा फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘होमबाउंड’ और ‘मर्दानी 2’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता। लेकिन विशाल की इच्छा इस खास फिल्म में खलनायक बनने की है। जानिए कौनसी फिल्म में विलेन बनना चाहते हैं विशाल…
विज्ञापन
विशाल जेठवा और रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vishaljethwa06 और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाल जेठवा ने ‘होमबाउंड’ और ‘मर्दानी 2’ में शानदार अभिनय किया था। उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ तो ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में भी शॉर्टलिस्ट की गई थी। इस फिल्म में भी विशाल की एक्टिंग को फैंस ने काफी सराहा था। वहीं उन्होंने ‘मर्दानी 2’ में विलेन का रोल निभाया था। अब एक बार फिर विशाल विलेन का रोल निभाना चाहते हैं । 

विशाल ने की रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ 

विज्ञापन

हाल ही में विशाल जेठवा ‘मर्दानी 3’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में रानी मुखर्जी से दोबारा मिले। ‘मर्दानी 3’ में रानी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए विशाल ने कहा, ‘मर्दानी 2’ फिल्म मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहेगी और रानी मैम भी। उनके साथ काम करना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सीखने वाला अनुभव रहा है। वह ईमानदारी, मजबूती और बेहद सादगी के साथ लीड करती हैं। स्क्रीनिंग के दौरान उनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। मुझे ‘मर्दानी 2’ का हिस्सा बनने पर बहुत गर्व महसूस होता है।’
 


 

विज्ञापन

रानी मुखर्जी और विशाल जेठवा - फोटो : सोशल मीडिया

‘मर्दानी 4’ में विलेन बनने की जताई इच्छा
‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज और रानी की तारीफ करते हुए विशाल ने आगे कहा कि ‘मर्दानी’ और रानी मुखर्जी एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को रानी मैम से बेहतर कोई निभा ही नहीं सकता था। मैंने ‘मर्दानी 3’ देखी और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि वे रानी मुखर्जी क्यों हैं। मैं चाहता हूं कि ‘मर्दानी 4’ में मैं विलेन बनकर वापसी करूं।’

यह खबर भी पढ़ेंः ‘घूसखोर पंडित’ से पहले इन फिल्मों के नाम को लेकर भी उठा विवाद, दीपिका से लेकर अक्षय तक की फिल्में हैं शामिल

शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस आईं रानी
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित ‘मर्दानी 3’ मर्दानी फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई हैं। मल्लिका प्रसाद फिल्म में अम्मा के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म लड़कियों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें