फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neetu Kapoor: ठीक से छाता न पकड़ पाने पर ट्रोल हुईं नीतू कपूर, नेटिजंस बोले- छाता इतना भारी भी नहीं है

Mon, 14 Aug 2023 09:01 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीतू कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना-जाता है। नीतू आखरी बार कियारा आडवाणी और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'जुग जुग जीयो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आए थे। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके नए घर के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए, जो बारिश में उनकी तस्वीरें लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। मगर इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है वह है नीतू कपूर के छाता पकड़ने का तरीका।

विज्ञापन

नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही नीतू अपनी कार से बाहर निकलीं, उन्होंने फोटोग्राफर्स से उनका हालचाल पूछा और उनसे थोड़ी बातचीत की। जब नीतू ने अपने ड्राइवर के हाथ से छाता लेकर खुद पकड़ने की कोशिश की तो छाता उसकी पकड़ से फिसल गया, जिसके बाद उसने मजाक में अपने ड्राइवर से इसे फिर से पकड़ने के लिए कहा।

नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

इंटरनेट पर यूजर्स फोटोग्राफर्स के साथ अच्छे से बातचीत करने के लिए नीतू की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, "जिस तरह से वह पापा के साथ बातचीत करती है वह मुझे पसंद है!" एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह अपना छाता नहीं पकड़ पाती।'  वीडियो पर एक कमेंट करते हुए एक और यूजर ने लिख, "वह नहीं जानती थी कि छाता कैसे पकड़ा जाता है... मुझे लगता है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "छाते इतनी भारी नहीं हैं।" 

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने दिखाई 'जलसा' में अपने पसंदीदा स्थान की झलक, यहां बिताते हैं रोजाना कई घंटे

विज्ञापन

नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने खुलासा किया था कि वह ट्रोल्स से दूर रहती हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें तुरंत ब्लॉक कर देती हैं। उन्होंने कहा, ''मैं उन लोगों को ब्लॉक करती हूं जो मुझे ट्रोल करते हैं क्योंकि आप जानते हैं थोड़े होते हैं बीच में के 'पति मर गया, तुम एन्जॉय कर रही है।' वे उस रोती हुई विधवा टाइप को देखना चाहते हैं। ऐसे लोगों को मैं ब्लॉक कर देती हूं। मैं कहती हूं कि मैं इसी तरह बनना चाहती हूं, इसी तरह मैं रहूंगी, इसी तरह मैं ठीक हो जाऊंगी।''

यह भी पढ़ेें- Silsila: सिनेमा की सबसे बड़ी दुश्मनी का ‘सिलसिला’, यश चोपड़ा ने नहीं मिलने दिया बिग बी को बेस्ट एक्टर अवार्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें