फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raha Birthday: बेबी राहा के जन्मदिन पर दादी नीतू सिंह का प्यारा पोस्ट, बोलीं- आज हमारे प्यार का बर्थडे है

Wed, 06 Nov 2024 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी बेबी राहा आज बुधवार को दो साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर दादी नीतू कपूर ने पोस्ट साझा किया और नन्ही परी को बधाई दी हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-राहा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेबी राहा आज अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली खूब लाइमलाइट में रहती हैं। आज उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी खूब तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दादी नीतू कपूर ने भी राहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

साझा की राहा की प्यारी सी तस्वीर
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की है, जिसमें राहा अपने मम्मी पापा की गोद में नजर आ रही हैं। रणबीर अपनी बिटिया का माथा चूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ नीतू सिंह ने लिखा है, 'आज हमारे प्यार का जन्मदिन है। ईश्वर तुम्हें खूब आशीर्वाद दे'। नीतू सिंह के इस पोस्ट पर उनके फैंस राहा को बर्थडे विश कर रहे हैं।
 

समारा-राहा - फोटो : इंस्टाग्राम
बुआ ने भी दी बधाई
राहा की बुआ यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर राहा को जन्मदिन विश किया है। रिद्धिमा ने कल देर रात एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा , 'बेबी राहा के जन्मदिन की शाम'। इसके अलावा आज सुबह उन्होंने एक फोटो साझा की है। इसमें रिद्धिमी की बेटी समारा और राहा नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो हमारी प्यारी नन्ही परी। हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं'।
विज्ञापन

साल 2022 में हुआ राहा का जन्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर 6 नवंबर 2022 को राहा ने उनकी पहली संतान के रूप में जन्म लिया। इसके बाद बीते वर्ष क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर ने बिटिया की पहली झलक फैंस को दिखाई। राहा पॉपुलर स्टारकिड्स हैं। वे जहां भी नजर आएं, पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ दौड़ पड़ते हैं। बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म 'जिगरा' हाल ही में रिलीज हुई। रणबीर कपूर की बात करें तो वे आगामी फिल्मों 'एनिमल पार्क' और 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'रामायण' का पहला पोस्टर आज जारी हुआ है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें