फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू सिंह ने दी कैटरीना को एक 'अनमोल' सलाह

Sat, 10 Aug 2013 11:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर के साथ उनकी बेहद आत्मिक फोटोज सार्वजनिक होने पर हंगामा बरपा हुआ है। पब्लिकली बिकनी गर्ल बनने पर खुद कैट परेशान हैं तो उनकी प्रतिद्वंदी अभिनेत्रियां उनको ताना मारने का एक भी बहाना नहीं छोड़ रहीं। दीपिका पादुकोण सबसे पहले आगे बढ़कर इस मसले पर चटकारे ले ही चुकी हैं।
विज्ञापन


इन सबसे झललाकर कैटरीना जमकर मीडिया पर बिफरी हुई हैं। आखिर उनकी अंतरंग फोटो सार्वजनिक करना मीडिया की ही देन हैं। लेकिन संकट की इस घड़ी में उनकी होने वाली सास यानि कि नीतू कपूर ने उनका दामन थामा है। उन्होंने इस कमसिन बाला को शांत रहने की सलाह दी है।

सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले पर सासू मां नीतू कपूर ने हाल ही में कैट को बहुत समझाया। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा इस मामले को सीरियसली न लें लेकिन हां अगले बार से वह इसका पूरा ख्याल रखे कि उनके आसपास कौन लोग हैं।
विज्ञापन


कैट को ही नहीं मां नीतू ने रनबीर को भी समझाया क्योंकि रनबीर और कैटरीना दोनों ही सेलिब्रिटी हैं। सही भी है आखिर नीतू काफी अनुभवी हैं सो अपने बेटे-बहू को कैसे समझदारी दिखानी है उनसे ज्यादा भला कौन बता सकता है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें