फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने लगान के कचरा को लेकर साझा किया वीडियो
कुछ दिन पहले फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने हाल ही में, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' के एक किरदार कचरा पर आधारित एक ऐड बनाया था। इस ऐड का सोशल मीडिया पर काफी मुद्दा बना था। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड डिलीवरी ऐप ने तुरंत ही ऐड हटा लिया और भावनाएं आहत करने को लेकर माफी मांगी। वहीं डायरेक्टर नीरज घायवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। तो चलिए जानते हैं कि नीरज घायवान ने क्या कहा है।
नीरज घायवान ने लगाई क्लास
नीरज घायवान ने इस ऐड पर अपना विरोध जताते हुए ट्वीट किया, 'सिनेमा में अब तक जितने भी दलित किरदार दिखाए गए, 'लगान' का कचरा (किरदार) उनमें सबसे अमानवीय तरीके से दिखाया गया, जिसकी आवाज भी नहीं थी। जोमैटो ने उसी किरदार का इस्तेमाल करके एक घटिया जातिवादी ऐड बना दिया। आदमी का टेबल? सच में? यह बहुत ही असंवेदनशील है।' नीरज के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए और जोमैटो की क्लास लगाने लगे।
Vivek Agnihotri: 'ब्लडी डैडी' की फ्री स्ट्रीमिंग पर भड़के विवेक, कहा- बॉलीवुड अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा
सोशल मीडिया पर जोमैटो को रह रहे हैं ट्रोल
फिल्म लगान में कचरा का किरदार निभाने वाले आदित्य लाखिया को जोमैटो ने सच में कचरा बनाकर पेश किया है। इस वीडियो के एक सीन में आदित्य तौलिया बन जाते हैं तो कभी टेबल कभी पौधा और बाकी चीजें। कोई उनके किरदार से नाक पोंछ रहा है तो कोई हाथ। हालांकि, इस ऐड के जरिए जौमेटो ने दिखाने की कोशिश की है कि कैसे कचरे को रीसाइकिल करके किस तरह से हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर भी जोमैटो को खूब ताने सुनने को मिल रहे हैं।