नीना गुप्ता बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपने हर किरदार से दर्शकों के दिल में छाप छोड़ देती हैं। वह जल्द ही बोल्ड फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' का हिस्सा बनेंगी। इस फिल्म में वह आर बाल्की के साथ काम करने वाली हैं। हाल ही में, नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने किरदार और इस फिल्म की कहानी पर खुलकर बात की है। नीना का कहना है कि उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें रोल ऑफर हो रहे हैं जो कि एक सकारात्मक बदलाव है।