फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम', क्यूट वीडियो वायरल, सेलेब्स ने किए कमेंट

Fri, 16 May 2025 10:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neena Gupta Grand Daughter Matara: नीना गुप्ता का नातिन मातारा के साथ एक क्यूट वीडियो सामने आया है। इसे नीना की बेटी मसाबा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@masabagupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीना गुप्ता का अपनी नातिन मातारा के मस्ती भरा यह क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें नीना फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना 'दम मारो दम' गाती नजर आ रही है और बैठे-बैठे डांस भी कर रही हैं
विज्ञापन

 

नीना का वायरल वीडियो
मसाबा गुप्ता ने अपनी मां नीना और अपनी बेटी मातारा का एक क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नीना एक चेयर पर बैठी हैं और उनके सामने मातारा है, जिसके लिए वह खुशी से जीनत अमान और देवानंद की फिल्म 'हरे कृष्णा हरे राम' का गाना 'दम मारो दम मिट जाए गम' गाती नजर आ रही है। इस वीडियो में नीना के चेहरे पर नातिन मातारा को खिलाने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। नीना के चेहरे पर खुशी और प्यार साफ झलक रहा है। हालांकि, इस वीडियो में मातारा का चेहरा नहीं बल्कि नन्हें हाथ और पैर दिखाई दिए। इस वीडियो को मसाबा ने कैप्शन दिया, 'बच्चों के लिए मोजार्ट- नानी जो भी मन में आए उसे गाती हैं। यह एक चमत्कार है कि मैं ठीक हो गई।'
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने स्माइली इमोजी बनाई है। एक्ट्रेस मालविका राज ने भी स्माइली इमोजी बरसाए। वहीं एक्ट्रेस अमृता सुभाष ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। सेलेब्स के अलावा फैंस ने भी नीना के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'हाहाहा कितनी अच्छी नानी है नन्हे की', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'नीनाजी आप बहुत अच्छी हैं', एक और फैन ने लिखा, 'नीना जी अपने नानी युग में बहुत प्यारी हैं', एक और फैन ने लिखा, ' आपकी मां बहुत प्यारी हैं।'  

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' की पहली झलक आई सामने, पक्षी के साथ दिखे पवन कल्याण, फैंस का रिएक्शन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें