शाहिद-मीरा और उनके बच्चे
- फोटो : सोशल मीडिया
टैलेंटेड हैं जैन और मीशा
हालांकि, मौजूदा वक्त में व्यस्तताओं के कारण कम मिल पाने के दर्द को भी नीलिमा ने जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब जैन और मीशा व्यस्त रहते हैं, इसलिए वीडियो कॉल कम करते हैं। लेकिन हमारा जुड़ाव अभी भी उतना ही गहरा है। जैन और मीशा दोनों ही काफी टैलेंटेड हैं, जो सीखने और जानने के लिए उत्सुक हैं। उन्हें आर्ट और खेल दोनों में रुचि है। जैन को क्रिकेट खेलना पसंद है, जबकि मीशा को फुटबॉल पसंद है। इसके अलावा दोनों ही अच्छे लेखक और वक्ता हैं।
2015 में शादी के बंधन में बंधे थे शाहिद और मीरा
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 2015 में एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद अगस्त 2016 में कपल ने अपनी बेटी मिशा का स्वागत किया। उसके बाद सितंबर 2018 में दोनों ने बेटे जैन का स्वागत किया था। शाहिद और मीरा सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें कम ही साझा करते हैं। हालांकि, हाल ही में शाहिद अपने बच्चों को फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी से मिलवाने ले गए थे, जब वे भारत दौरे पर थे।