फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ के ‘घर कब आओगे’ गीत का वीडियो हुआ रिलीज; इन गायकों की आवाज ने जीता दिल

Fri, 02 Jan 2026 11:24 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ghar Kab Aaoge Song Release: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला गीत ‘घर कब आओगे’ का वीडियो भी अब रिलीज हो चुका है। फैंस गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह इस गाने का ऑडियो रिलीज हुआ था।
विज्ञापन
घर कब आओगे गाने का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और ‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे’ आज रिलीज हो गया है। गाने का ऑडियो शुक्रवार सुबह रिलीज हुआ था और अब गाने का वीडियो भी लॉन्च हो चुका है। टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने का फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसके ऑडियो वर्जन के साथ-साथ वीडियो को भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

 



गाने के वीडियो में क्या कुछ दिखा? 
गाने के वीडियो में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आते हैं। गाने में सनी देओल को चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आते हैं, वहीं वरुण, दिलजीत और अहान गाते हुए दिख रहे हैं। गाने में सनी देओल काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वो अपनों को याद करते हुए काफी उदास नजर आते हैं। सबसे पहले गाने की शुरुआत वरुण धवन से होती है जो अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वरुण, दिलजीत और अहान शेट्टी गाते हुए नजर आते हैं। 

इन गायकों ने दी है आवाज
‘घर कब आओगे’ फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। जिसे उसी धुन के साथ नए अंदाज और लिरिक्स में पेश किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैं’ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि संगीत मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बारे गाने में दो नहीं बल्कि चार गायकों की आवाज है। इस बारे गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इन चारों की आवाज में इस गाने को सुनकर फैंस उत्साहित हैं।

 

विज्ञापन

23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का टीजर थोड़े दिन पहले रिलीज किया गया था। टीजर को फैंस का मिला-जुला रिएक्शन ही हासिल हुआ था। अब दर्शक फिल्म का ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें