फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स केस: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को NCB ने किया गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 12:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है।
  • पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया।
  • एनसीबी की एक टीम सिद्धार्थ को मुंबई ला रही है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया है। पिठानी राजपूत का दोस्त था और मुंबई की उपनगरी बांद्रा स्थित दिवंगत नेता के मकान में उनके साथ रह रहा था। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ड्रग मामले में पिठानी की कथित भूमिका अभिनेता की मौत के बाद उभरी थी जो एनसीबी की जांच के दौरान सामने आई और इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।
 क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने पिठानी की तलाश शुरू की थी और उसके हैदराबाद में होने की जानकारी मिली थी।


सिद्धार्थ पिठानी ने बार बार बयान क्यों बदला
सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के बहुत करीबी दोस्तों में रहा। सुशांत के घर में वह उनके साथ ही रहता था। सुशांत के अंतिम दिनों में सिद्धार्थ उनका करीबी था तो पुलिस और सीबीआई ने भी सिद्धार्थ से खूब पूछताछ की। सिद्धार्थ इस कार्यवाही में लगातार बयान बदलता रहा। उसको लेकर भी सवाल यह रहा कि आखिर अंत समय में उसने पाला क्यों बदला?
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
हाल ही में की है सगाई
सिद्धार्थ पिठानी ने हाल ही में सगाई की है। उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था ‘जस्ट एंगेज्ड’, ‘नए सफर की शुरुआत’।

14 जून को हैरान रह गए थे सभी
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें