फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'NBK 111' से सामने आया नयनतारा का शाही लुक, निर्माताओं ने एक्ट्रेस को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Tue, 18 Nov 2025 10:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara NBK 111 Look: 'एनबीके 111' नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म है, जिसमें नयनतारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आज नयनतारा के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म निर्माताओं ने उनका इस फिल्म से लुक शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@dongopichand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। नयनतारा अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'NBK111' में नजर आएंगी। आज इस खुशी के मौके पर फिल्म से नयनतारा का खास लुक शेयर किया गया, जिसमें वह शाही लुक में नजर आईं।
विज्ञापन

निर्माताओं का पोस्ट
आज इंस्टाग्राम पर 'NBK111' के निर्माताओं ने फिल्म से नयनतारा का लुक जारी किया और कैप्शन में लिखा, 'वह रानी जो महासागरों की शांति और तूफानों के प्रकोप को वहन करती है।' निर्माताओं ने इस फिल्म की पूरी टीम की ओर से नयनतारा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। #HBDNayanthara #NandamuriBalakrishna

'NBK111' के बारे में
नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'NBK111' का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है, जिसकी चर्चा फिलहाल '#NBK111' शीर्षक से हो रही है। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नंदमुरी के जन्मदिन पर की गई थी। वहीं आज नयनतारा के जन्मदिन पर फिल्म से एक्ट्रेस का शाही लुक सामने आया है। जिसने फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

नयनतारा का वर्कफ्रंट
'NBK111' के अलावा नयनतारा निर्देशक अनिल रविपुडी की आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गरु' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ मेगास्टार चिरंजीवी नजर आएंगी। इन फिल्मों के अलावा नयनतारा साउथ स्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 'वाराणसी' के लॉन्च इवेंट की प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे की थी खास तैयारी, शेयर किया दिलचस्प वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें