अनिल का पोस्ट
टॉम क्रूज को 16 नवंबर को हॉलीवुड के गवर्नर्स अवार्ड्स में मानद ऑस्कर (ऑनरेरी ऑस्कर) मिला है। अनिल, टॉम के लिए बेहद खुश हैं। अनिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉम की मानद ऑस्कर लेते एक खास तस्वीर शेयर कीं। इसके साथ अनिल ने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त, इस शानदार सम्मान के लिए ढेर सारी बधाई। तुम्हारा जुनून, मेहनत और दिल की अच्छाई किसी से कम नहीं। दुनिया हमेशा से तुम्हें पसंद करती आई है और अब आधिकारिक तौर पर तुम्हें वो सम्मान मिल गया, जिसके तुम हकदार हो। तुम्हारी दोस्ती और प्रतिभा के लिए शुक्रिया।'
अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए टॉम क्रूज
इस खास समारोह में टॉम क्रूज ने पुरस्कार लेते वक्त बहुत भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा, 'फिल्में मुझे दुनिया घुमाती हैं। ये मुझे अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करना और हमारी एक जैसी इंसानियत को समझना सिखाती हैं। थिएटर के अंधेरे में हम सब साथ हंसते हैं, साथ रोते हैं, साथ उम्मीद करते हैं और यही सिनेमा की ताकत है। मेरे लिए फिल्में बनाना सिर्फ काम नहीं, मेरी जिंदगी है।' इस समारोह में कई हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए, जिनमें जेनिफर लॉरेंस, लियोनार्डो डिकैप्रियो, ड्वेन जॉनसन, एम्मा स्टोन, माइकल बी. जॉर्डन, सिडनी स्वीनी जैसे कई बड़े सितारे नजर आए।
यह भी पढ़ें: 'वाराणसी' के लॉन्च इवेंट की प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे की थी खास तैयारी, शेयर किया दिलचस्प वीडियो