नयनतारा और विग्नेश शिवन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। फिल्म निर्माता को कई बार लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसके लिए नयनतारा खुद को गुनहगार मानती हैं।
विग्नेश शिवन-नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा ने खुद को माना गुनहगार
एक इंटरव्यू में नयनतारा ने कहा विग्नेश शिवन के साथ शादी के लिए उन्होंने ही पहला कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता को इसमें घसीटा गया। अगर वह नहीं होती तो उन्हें आसपास के लोगों से इतनी अनावश्यक नफरत का सामना नहीं करना पड़ता।
Allu Arjun Viral Video: जेल में रात बिताकर लौटे अल्लू अर्जुन को देखकर टूट गईं पत्नी, वायरल हो रहा यह वीडियो
नयनतारा और विग्नेश
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा ने कही ये बात
नयनतारा ने कहा, "कभी-कभी, मुझे लगता है कि अगर हम साथ नहीं होते तो बेहतर होता। मैं हमेशा दोषी महसूस करती हूं। आज भी मुझे दोषी महसूस होता है। मैंने उन्हें इस रिश्ते में घसीटा नहीं, बल्कि मैंने पहला कदम उठाया।”
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'जो हुआ बाहर हुआ, इसका मुझसे सीधा कनेक्शन नहीं है'
खुद को मानती हैं पति की आलोचना का कारण
नयनतारा ने कहा अगर वह नहीं होती तो विग्नेश की अपनी आवाज होती और लोग उन्हें अभिनेत्री से संबंधित होने के कारण जज नहीं करते। उनके पति को भी उनके अब तक के काम के लिए उचित श्रेय मिलता है। नयनतारा ने इस बात पर जोर दिया कि लोग उनके पति की इतनी आलोचना करते हैं। उन्होंने लगातार हिट फिल्में नहीं दी हैं और उनकी प्रत्येक फिल्म के बीच बहुत बड़ा अंतराल हो सकता है।
नयनतारा की बायोग्राफी पसंद कर रहे हैं फैंस
नयनतारा की बायोग्राफी फिल्म को एक डॉक्यूमेंट्री फॉर्म में बनाया है। इस ट्रेलर में नयनतारा उनके पति विग्नेश और नयनतारा की मां भी नजर आ रही हैं। सभी अपने तरीके से नयनतारा के बारे में बता रहे हैं। नयनतारा को मिले अवॉर्ड्स और फिल्म के कुछ हिस्सों को भी इस बायोग्राफी का हिस्सा बनाया गया है।