शोमैन! अभिनेता, निर्माता-निर्देशक, जिन्होंने सिनेमा के कद्रदानों को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उन्होंने महिला कलाकारों को अपनी फिल्मों में हमेशा प्रमुखता से पेश किया। बोल्ड सीन दिलाए तो कपड़ों के मामले में भी वे नए-नए ट्रेंड लेकर आए। मगर, इससे बढ़कर उन्होंने सिनेमा में महिला अधिकारों के लिए भी पहल शुरू कीं। राज कपूर ही वे शख्स हैं, जिन्होंने फिल्मों के क्रेडिट में हीरो से पहले हीरोइन का नाम देने का चलन शुरू किया। इसे बाद में शाहरुख खान ने बतौर निर्माता अपनी फिल्मों में अपनाया है।
आग
- फोटो : सोशल मीडिया
हीरोइनों को क्रेडिट देने के मामले में रहे आगे
राज कपूर ने 'बॉबी', 'राम तेरी गंगा मैली', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'प्रेम रोग' और 'संगम' जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाईं। इनमें अपनी हीरोइनों को मुखर अंदाज में दिखाया। फिल्मों में हीरोइनों को क्रेडिट देने के मामले में भी राज कपूर आगे रहे। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी फिल्मों में हीरोइनों को हीरो से पहले क्रेडिट में नाम दिए जाने का रिवाज भी शुरू किया। राज कपूर ने फिल्म आग से इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म में हीरोइन नरगिस को हीरो से पहले नाम दिया था। इसमें लीड हीरो खुद राज कपूर ही थे।
Allu Arjun: महिला की मौत पर बवाल, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और फिर जमानत, सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला
चेन्नई एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम