बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा सिद्दीकी ने उनकी पत्नी आलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी को वर्सोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था। इसके बाद आलिया ने अभिनेता पर आरोप लगाए थे। वहीं, अब आलिया के वकील ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।