फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi-Nawazuddin: उर्वशी-नवाजुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रामक विज्ञापन का समर्थन करने पर भेजा गया नोटिस

Sat, 08 Apr 2023 09:03 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भ्रामक विज्ञापन का समर्थन करने पर नवाजुद्दीन और उर्वशी रौतेला को नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने गेमिंग कंपनी लोटस 365 पर एक नोटिस जारी किया है।  उपभोक्ता संरक्षण ने अखवारों में प्रकाशित एक विज्ञापन का संज्ञान लिया था। विज्ञापन में दावा किया गया था कि फर्म 2015 के बाद भारत का सबसे भरोसेमंद खेल एक्सचेंज है। 
विज्ञापन


उर्वशी और नवाजुद्दीन को भेजा गया नोटिस
कंपनी को अब अपने इन दावों का प्रमाण पेश करने के लिए कहा गया है। इस बीच इस ब्रांड को एंडोर्स करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उर्वशी रौतेला जैसे सेलिब्रिटीज को भी नोटिस भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें भी जवाब देने के लिए कहा गया है, कि कंपनी को समर्थन देने से पहले उन्होंने कैसे तय किया कि उनका दावा सही था। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने सेलेब्स से कहा था कि वे प्रोडक्ट्स के लिए साइन अप से पहले स्पेसिफिक डिलिजेंस करें। इन सेलेब्स को भी यह साबित करना होगा कि उन्होंने ब्रांड के किए गए दावों का समर्थन करने से पहले उनकी प्रमाणिकता को कैसे देखा था। 

कियारा की कातिलाना अदाओं ने लूटा दिल और शमा के बोल्ड लुक ने लगाई आग
विज्ञापन



नवाज और उर्वशी समेत तीन सेलेब्स को भेजा गया नोटिस
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नवाजुद्दीन और उर्वशी समेत तीन सेलेब्स को कंपनी के भ्रामक विज्ञापन का समर्थन करने के लिए नोटिस भेजा गया है। इस मामले में कार्रवाई शुरू होने से पहले फर्म और मशहूर कलाकारों से प्रतिक्रिया मांगी है। 
विज्ञापन


नवाजुद्दीन के लिए खड़ी हुई एक और मुश्किल
आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी पत्नी के साथ विवाद के चलते कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इन सभी के बीच एक और मुश्किल उनके लिए खड़ी हो गई है। 

Rahhat Shah Kazmi: 'एम आई नेक्स्ट' के निर्माता राहत काजमी ने बदला अपना नाम, PAK से जुड़े हैं वजह के तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें